कोलारस में शीतला माता मंदिर पर नवरात्रि में लगने वाला 05 दिवसीय मेला प्रारम्भ - Kolaras



कोलारस - कोलारस में प्राचीन शीतला माता मंदिर पर चैत्र नवरात्रि में नवरात्रि के दौरान मेला गुडी पडवा से लेकर पंचमी तक नेजो के साथ मेले का आयोजन का क्रम बीते कई दषको से चला आ रहा है उसी क्रम में गुरूवार को चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के साथ पांच दिवसीय मेले का आयोजन भी प्रारम्भ हो गया है कोलारस मेले में आकर्षण का केन्द्र दूर दूर से आने वाले झूले तथा मिटटी से बने मटके एवं पंचमी के दिन माता रानी के दरवार में चडने वाले नेजो के दर्षन करने कोलारस नगर ही नहीं बल्कि दूर - दूर से भक्तगण आते है कोलारस में शीतला माता मेला चैत्र पंचमी सोमवार को नेजो के आयोजन तक जारी रहेगा उसके अगले दिन छटमी को कोलारस में ही काली माता मंदिर पर नेजो का आयोजन किया जाता है। 




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म