श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी क्लब इंटरनेशनल द्वारा आयोजित मेधा कैंप में देंगे सेवाएं
शिवपुरी - मध्य प्रदेश शासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी क्लब इंटरनेशनल द्वारा संयुक्त रूप से शिवपुरी शहर में 17 मार्च से प्रारंभ होने जा रहे मेधा कैंप में इंदौर के सुप्रसिद्ध अरविंदो सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल से 148 चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ का दल पहुंचकर रोगियों का उपचार करेगा चिकित्सकीय दल के साथ रोगियां के परीक्षण हेतु आधुनिक उपकरण भी अरविंदो हॉस्पिटल द्वारा लाए जा रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 17 मार्च से 24 मार्च तक मेडिकल कॉलेज शिवपुरी एवं सीएम राईज स्कूल के प्रांगण में प्रारंभ होने जा रहे मल्टी स्पेशियलिटी मेधा कैंप में रोगियों का उपचार करने हेतु देश के सुप्रसिद्ध चिकित्सालयों और चिकित्सकों की स्वीकृति प्राप्त होना प्रारंभ हो गई है बडी संख्या में विशेषज्ञ चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ के साथ पहुंचकर रोगियों को उपचार प्रदान करेंगे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ऋषीश्वर ने बताया कि इंदौर के सुप्रसिद्ध सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल अरविंदो से 148 चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ का दल मेधा कैंप में उपचार देने पहुंच रहा है। इनमें हृदय रोग, कैंसर रोग, न्यूरोलॉजी, उदर रोग, यूरोलॉजी, बाल एवं शिशु हदय रोग, मेडिसिन, जनरल फिजिशियन, शिशु रोग, जनरल सर्जन, स्त्री एवं प्रसूती रोग, नाक कान गला रोग, चर्म रोग, अस्थि रोग, घुटने, कूल्हे परिवर्तन विशेषज्ञ, नेत्र रोग, रेडियोलॉजी, मानसिक रोग, फिजियोथेरेपी सहित अन्य विधाओं के विशेषज्ञ चिकित्सक पैरामेडिकल प्रमुखता से 7 दिवस उपस्थित रहेंगे चिकित्सकों में 10 विशेषज्ञ, 19 सीनियर चिकित्सक, 45 जूनियर चिकित्सक के साथ 75 पैरामेडिकल स्टाफ भी मेध कैंप में रोगियों को उपचार प्रदान करने उपस्थित रहेगा।
