उप मुख्यमंत्री ने विश्व महिला दिवस पर महिलाओं को किया सम्मानित - Bhopal



भोपाल  - उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शासकीय पीएम श्री आदर्श विज्ञान महाविद्यालय रीवा के सभागार में आयोजित समारोह में महिलाओं का सम्मानित किया विश्व महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया। उप मुख्यमंत्री ने समारोह का शुभारंभ करते हुए कहा कि वैदिक काल से ही नारियों को परिवार और समाज में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया। 

वैदिक ग्रंथों में कहा गया है कि जहां नारियों की पूजा होती वहां देवताओं का वास होता है। नारियों को आदर और सम्मान देने से देव प्रसन्न होते हैं जब देव प्रसन्न होते हैं तब सभी कठिनाईयाँ दूर हो जाती हैं। हमारी सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण के लगातार प्रयास कर रही है। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत तथा नगरीय निकायों एवं पंचायत राजसंस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। महिलाओं में योग्यता की कमी नहीं है। पूरे अवसर मिलने पर महिलाएं हर क्षेत्र में सफल हो रही हैं। 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा महिला स्वसहायता समूहों को वित्त पोषण सरकार के महिला सशक्तिकरण के सफल प्रयास हैं। आज महिलायें राजनैतिक, प्रशासनिक, सैन्य क्षेत्र सहित सभी क्षेत्रों में सफलतापूर्वक कार्य कर रहीं हैं। देश के सर्वोच्च पद पर महामहीम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू कार्य करते हुए नारियों का सम्मान बढ़ा रही हैं। लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता और विकास का अवसर दिया जा रहा है। हर महीने मिलने वाली 1500 रूपये की राशि से बहने अपने घर परिवार के छोटे-मोटे कार्य कर लेती हैं। महिला सशक्तिकरण के प्रयासों ने महिलाओं के आत्मविश्वास और गौरव में वृद्धि की है। 

उप मुख्यमंत्री ने समारोह में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के आरंभ में कन्या पूजन किया तथा कन्याओं से आशिर्वाद प्राप्त किया उप मुख्यमंत्री ने संयुक्त आयुक्त श्रीमती दिव्या त्रिपाठी, मुख्य अभियंता विद्युत वितरण कंपनी श्रीमती प्रमा पाण्डेय, डॉ. मीनाक्षी मिश्रा, श्रीमती ममता नरेन्द्र सिंह, लोक गायिका मणिमाला सिंह, तुलसा दुबे, डॉ. केशकली तिवारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा तिवारी, श्रीमती विभा श्रीवास्तव, श्रीमती ज्योत्सना श्रीवास्तव, श्रीमती सीमा सिंह तथा अन्य महिलाओं को सम्मानित किया।

समारोह में जनपद अध्यक्ष रीवा श्रीमती संगीता यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, राजेश यादव, प्राचार्य डॉ. आरएन तिवारी, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास श्रीमती शशिश्याम उइके, कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह, परियोजना अधिकारी जीवेन्द्र सिंह तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं समारोह का संचालन सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म