कोलारस - जिले के कोलारस परगना क्षेत्र के थाना इन्दार पुलिस द्वारा काली माता मंदिर की प्रतिमा तोङने वाले आरोपी दानवीर जाटव को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश।
जानकारी के अनुसार दिनांक 25.03.2026 को फरियादी शेवेन्द्र लोधी पुत्र तोफानसिंह लोधी उम्र 34 साल निवासी ग्राम कुटवारा थाना इन्दार एंव अन्य गाँव के लोगों ने आरोपी दानवीर जाटव पुत्र रामचरण जाटव उम्र 29 साल निवासी ग्राम कुटवारा के व्दारा ग्राम कुटवारा मे कालीमाता मंदिर मे रखी माता मंदिर की प्रतिमा को पत्थर से तोडकर गाँव वालो की धार्मिक आस्था को ठेस पहुँचाने के संबंध में एक लेखीय आवेदन पेश किया था जिस पर से थाना हाजा पर अप.क्र.47/2026 धारा 298 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा थाना इन्दार क्षेत्र में काली माता मंदिर की प्रतिमा तोङने की घटना को गम्भीरता से लेते हुए अति0 पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इन्दार को टीम गठित कर उक्त काली माता मंदिर की प्रतिमा तोङने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।
विवेचना के दौरान दिनांक 26.03.2026 को इन्दार पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आऱोपी दानवीर जाटव पुत्र रामचरण जाटव उम्र 29 साल निवासी ग्राम कुटवारा थाना इन्दार को मात्र 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उक्त सराहनीय कार्य में निम्न अधि0/कर्मचारी की भूमिका रहीः- थाना प्रभारी विवेक यादव , प्र.आर.वहीद खांन, प्रआर.जितेन्द्र सिंह जाट, प्रआर.हरीसिंह, प्रआर. विक्रमसिंह,आर.दिलीप शाक्य, आर.कमल जामौद, आर.भगू भिलाला, आर आनंद भार्गव की सराहनीय भूमिका रही।
Tags
Kolaras