शिवपुरी जिले में 5 नायब तहसीलदार बने प्रभारी तहसीलदार, प्रदेश में 234 बने प्रभारी तहसीलदार - Shivpuri


शिवपुरी - मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग द्वारा 17 मार्च को जारी की गई सूची में मध्यप्रदेश के 234 नायब तहसीलदारों को प्रभारी तहसीलदार बनाने के आदेष जारी किये गये है मध्यप्रदेश शासन द्वारा 17 मार्च को जारी की गई सूची में 2017 वैच तक के नायब तहसीलदारों को प्रभारी तहसीलदार बनाया गया है प्रदेश में 234 नायब तहसीलदारों को प्रभारी नायब तहसीलदार बनाया गया षिवपुरी जिले में 5 नायब तहसीलदारों को प्रभारी तहसीलदार बनाया गया है जिसमें नायब तहसीलदार संतोष धाकड़ को जिले के नरवर से जिला सीहोर भेजा गया है जबकि शेष 04 अन्य नायब तहसीलदारों को प्रभारी तहसीलदार बनाया गया है उन्हें शीघ्र कलेक्टर चौधरी तहसीलों में तहसीलदार का प्रभार फेरबदल के दौरान सौपेंगे उनमें शैलेन्द्र भार्गव वर्तमान नायब तहसीलदार बदरवास पदस्थ है, निशीकांत जैन वर्तमान में खनियाधाना नायब तहसीलदार पदस्थ है, अनिल धाकड़ वर्तमान में शिवपुरी नायब तहसीलदार के रूप में पदस्थ है, छिप्रा उपाध्याय भी शिवपुरी में  नायब तहसीलदार के रूप में पदस्थ है जिन्हें शिवपुरी कलेक्टर चौधरी जल्द फेरबदल कर तहसीलों का प्रभार सौपेंगे।










 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म