कलेक्टर ने वृहद स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा - Shivpuri



शिवपुरी - शिवपुरी जिला प्रशासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3053 के संयुक्त तत्वावधान में 17 मार्च से 24 मार्च 2026 तक आयोजित 8 दिवसीय रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन अंतर्गत वृहद स्वास्थ्य शिविर के प्रथम दिवस कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा शिविर स्थल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शिविर में उपस्थित मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा चिकित्सकों एवं मरीजों की समस्याओं को सुनते हुए उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने शिविर स्थल के प्रत्येक कक्ष में पहुंचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले सभी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा व्यवस्थाएं सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हों, जिससे अधिक से अधिक लोगों को शिविर का लाभ मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म