दो आरोपियो को जुआ खेलते बदरवास पुलिस ने रंगे हाथो पकड़ा - Badarwas


बदरवास - शिवपुरी जिले के थाना बदरवास पुलिस द्वारा दो आरोपियो को जुआ खेलते रंगे हाथो पकड कर नगदी 6000 रूपये एवं एक 52 पत्तो की ताश गड्डी जप्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में जुआ के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करने की निर्देश थाना प्रभारियो को दिये गये दिनांक 03.03.26 को थाना बदरवास थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा के निर्देशन में थाना बदरवास के पुलिस टीम गठित की जाकर तत्काल कार्यवाही की जाकर विभिन्न स्थानो पर दबिग दी जाकर आरोपीगण चित्रभान यादव पुत्र संतोष यादव उम्र 32 साल निवासी बमुरिया थाना नई सराय जिला अशोक नगर, धनपाल पुत्र रामस्वरूप परिहार उम्र 30 साल निवासी मांगरोल थाना बदरवास, सुनील पुत्र रामवीर सिंह रघुवंशी उम्र 38 साल निवासी छैलाई थाना नई सराय जिला अशोकनगर, छत्रपाल पुत्र केशरी सिंह रघुवंशी उम्र 45 साल निवासी रावसार थाना नई सराय जिला अशोकनगर के सामने ग्राम ईश्वरी ब्रजि के पास से जुआ खेलते रंगे हाथो पकडकर जुआरियो से कुल 6000 रूपये एवं एक ताश की 52 पत्ते की गड्डी जप्त की एव एक आरोपी देवीलाल लोधा निवासी बरखेडा मौके से भाग गया बाद आरोपीगण के खिलाफ अप.क्र. 85/2026 धारा 13 जुआ एक्ट 49बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी रोहित दुबे, उनि विवेक भट्ट सउनि राकेश शिवहरे सउनि रघुवीर सिंह मखेनिया प्रआर 673 गोविंद सिंह आर सदन आर थान सिंह आर राजकुमार मय और चालक दीनू रघुवंशी की मुख्य भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म