कोलारस - कोलारस थाना क्षेत्र में होली के दिन एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों चिराग़ बुझाए खुशियां छीन लीं एनएच-46 पर गुना बायपास कोलारस श्रीनाथ होटल के पास नशे में धुत्त तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा दिया हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक जप्त कर मृतक युवकों के शव को एंबुलेंस की मदद से कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में भेजा जहां शवों का पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवकों मृतकों की पहचान ग्यारसी केवट पुत्र सुल्तान बाथम उम्र 30 साल एवं रामकृष्ण पुत्र सुरेश बाथम उम्र 22 साल दोनों ही युवक ढीमर मोहल्ला कोलारस निवासी के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि दोनों युवक होली के अवसर पर अपने एक परिचित से मिलने पूरनखेड़ी गांव जा रहे थे इसी दौरान गुना बायपास पर ही उनकी बाइक गुना तरफ सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और घटना स्थल पर ही दम तोड दिया।
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित कर एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलारस पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और बाद में परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने ट्रक को जप्त कर मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच की जा रही है इस दर्दनाक हादसे के बाद जिन घरों में होली का महापर्व त्यौहार मनाया जा रहा था वहां अब मातम पसरा हुआ है।
Tags
Kolaras