अपह्रत बालिका को सूचना के चंद घण्टों के अंदर बदरवास पुलिस ने किया दस्तयाब - Badarwas



बदरवास - कोलारस परगना क्षेत्र के थाना बदरवास पुलिस की नाबालिग बालक बालिओं की दस्तयाबी हेतु त्वरित कार्यवाही अपह्रत बालिका को सूचना के चंद घण्टों के अंदर दस्तयाब कर विधि विरूद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया एवं किशोर न्यायाबोर्ड शिवपुरी पेश किया।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के द्वारा महिलाओ पर घटित अपराधो एवं अपह्रत नाबालिग बालक बालिओं की दस्तयाबी हेतु तत्काल कार्यवाही कर आरोपियो को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये हैं।


दिनांक 23.03.26 को फरियादिया ने थाना बदरवास में अपनी नाबालिग बालिका उम्र 14 साल के किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में रिपोर्ट की थी थाना प्रभारी बदरवास निरीक्षक रोहित दुबे द्वारा प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी से निर्देश प्राप्त किये जाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बदरवास निरी. रोहित दुबे द्वारा दिनांक 23.03.26 को तत्काल थाना बदरवास पर अपह्रता बालिका एवं अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित कर अपह्रता बालिका एवं अज्ञात आरोपी की तलाश प्रारम्भ की गयी टीम द्वारा रिपोर्ट होने के चंद घण्टों मे ही अपह्रता बालिका को थाना तेन्दुआ क्षेत्र से दस्तयाव किया गया एवं प्रकरण में पीडिता बालिका के आधार पर आरोपी के विरूद्ध धारा 65 (1) बीएनएस 3/4 पोक्सो एक्ट इजाफा कर आरोपी की तलाश की गयी एवं प्रकरण में विधि विरूद्ध वालक को आज दिनांक को 24.03.2026 को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायाबोर्ड शिवपुरी पेश किया जा रहा है।


उपरोक्त प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी निरी रोहित दुबे, सउनि राकेश शिवहरे, सउनि विवेक भट्ट म.आर पूजा आर अनित बुनकर आर सदन भिलाला एंव थाना तेन्दुआ के प्रआर गजेन्द्र सोंलकी आर पवन जाट की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म