शिवपुरी - शिवपुरी जिला प्रशासन श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर का समापन एवं सम्मान समारोह आज सीएम राइज स्कूल, शिवपुरी में मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महानार्यमन सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी प्रद्युम्न सिंह तोमर, विधायक कोलारस महेन्द्र यादव, विधायक पिछोर प्रीतम लोधी, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, सचिव डॉ. प्रदीप पाराशर, माधवराव स्वास्थ्य सेवा मिशन के प्रतिनिधि रमेश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा, पूर्व विधायक सकुन्तला खटीक, प्रहलाद भारती, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज, मेडिकल कॉलेज शिवपुरी के डीन डॉ.परमहंस, सिविल सर्जन बी.एल.यादव, कॉर्डिनेटर लॉ. पवन जैन, कोषाध्यक्ष उदित चतुर्वेदी, रोटरी क्लब शिवपुरी के अध्यक्ष दीपेश सांखला सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, रोटरी क्लब के पदाधिकारी, चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, आशा कार्यकर्ता, एनसीसी, एनएसएस एवं स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि शासन का उद्देश्य अंतिम छोर के व्यक्ति तक शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।
उन्होंने शिविर में सेवा देने वाले सभी स्वयंसेवकों, चिकित्सकों एवं सहयोगी कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा किए गए सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित शिविर में अपनी सेवाएं देने वाले सभी वॉलेटियर्स के बिना यह संभव नहीं हो पाता शिविर में आपने जो सेवाएं दी है, उनसे जो दुआएं आपको मिलेगी, वो आने वाली पीढ़ियों तक काम आएगीं सभी लोग हमेशा सेवा के लिए तत्पर रहे।
मुख्य अतिथि महानार्यमन सिंधिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह शिविर जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है, जहां एक ही स्थान पर व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
उन्होंने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, सफाई कर्मियों, भोजन व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों, एम्बुलेंस एवं बस चालकों सहित सभी सहयोगियों के योगदान की सराहना की।
उन्होंने कहा कि टीमवर्क के माध्यम से ही इस प्रकार का सफल आयोजन संभव हो पाया है सभी ने एक टीम बनकर इस कैम्प के माध्यम से यह उदाहरण पेश किया है कि यदि साथ मिलकर काम किया जाए तो प्रत्येक व्यक्ति पर कितना अच्दा प्रभाव पड़ता है जिन लोगों ने शिविर में कार्य किया, जो अनुभव प्राप्त किया वो कहीं नहीं मिलेगा जब सुरक्षित पर्यावरण एक क्षेत्र में होता है तब एक कार्यक्रम सफल होता है।
कार्यक्रम में शिविर के सफल संचालन में योगदान देने वाले चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं विभिन्न सहयोगियों का सम्मान भी किया गया।
उल्लेखनीय है कि 17 मार्च से 24 मार्च 2026 तक आयोजित इस वृहद स्वास्थ्य शिविर में हजारों मरीजों को निःशुल्क परामर्श, जांच एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे यह शिविर जन-स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में स्थापित हुआ है।
Tags
shivpuri