प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन का भारतीय नव संवत्सर मिलन कार्यक्रम सम्पन्न - Badarwas



रिपोर्ट - दिनेश झा बदरवास- भारतीय नव संवत्सर मिलन समारोह का आयोजन प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन बदरवास द्वारा गत दिवस घुरवार रोड़ स्थित कैरियर कॉन्वेंट स्कूल में किया गया जिसमें प्रदेश सचिव राजकुमार शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद चौधरी, जिला सचिव गजेंद्र शिवहरे, धीरज शर्मा जिला संरक्षक एवं जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र चतुर्वेदी बतौर अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। एवं ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सत्यार्थी द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत करने के बाद सभी संचालकों ने संगठन को मजबूत करने हेतु अपने विचार रखे। अंत में ब्लॉक भर से आए संचालकों को अतिथियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के बाद सभी ने सहभोज किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म