अनियंत्रित होकर बालाजी बस कोलारस सब्जी मार्केट में जा घुसी, दो घायल - Kolaras

कोलारस - कोलारस नगर के बड़े पुल के पास गुरुद्वारा के सामने बालाजी बस अचानक अनियंत्रित होकर बस सब्जी मार्केट में लगे सब्जी के ठेलों में जा घुसी।

जानकारी के अनुसार बालाजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सब्जी मार्केट में लगने वाले सब्जी ठेलों में जा लगी गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।

बस की टक्कर से लगने से कई घायल हुए जिनमें दो लोग गंभीर घायल हुए है एक 18 वर्षीय युवक तथा 45 वर्षीय होना बताया गया है जिन्हें तत्काल कोलारस स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया परन्तु हालत गंभीर होने से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोलारस पुलिस ने तत्काल घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा तथा मौजूदा स्थिति को संभाला।

सूचना लगते ही तत्काल कोलारस पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे मौके पर पहुंचे और घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर उपचार हेतु तुरंत डॉक्टरो से बात की गई तथा गम्भीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म