बदरवास रेलवे सुविधा संघर्ष समिति ने ट्रेनों के स्टॉपेज और यात्री सुविधाएं बढ़ाने भेजे मांगपत्र - Badarwas

बदरवास स्टेशन पर उज्जैनी, बांद्रा और बेंगलुरु एक्सप्रेस का स्टॉपेज किया जाए,क्षेत्रीय यात्रियों को होगी सुविधा 

बदरवास - कोलारस परगने के बदरवास नगर के रेलवे स्टेशन पर उज्जैनी एक्सप्रेस, लक्ष्मीबाई नगर योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, बांद्रा एक्सप्रेस, बंगलुरु एक्सप्रेस के स्टॉपेज करने सहित स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी करने तथा नई ट्रेन चलाने, ट्रेनों की आवृत्ति बढ़ाने की मांग रेलवे सुविधा संघर्ष समिति ने मांगपत्र भेजकर केंद्रीय संचार मंत्री, केंद्रीय रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड, जीएम, डीआरएम से की है जिससे क्षेत्रीय यात्रियों को सुविधा मिल सके।

जानकारी देते हुए रेलवे सुविधा संघर्ष समिति के गोविन्द अवस्थी,मनीष बैरागी,कपिल परिहार ने बताया कि बदरवास रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेन उज्जैनी एक्सप्रेस, लक्ष्मीबाई नगर इंदौर योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, झांसी बांद्रा एक्सप्रेस, ग्वालियर बेंगलुरु एक्सप्रेस, इंदौर अमृतसर एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मांग काफी समय से की जा रही है। 

बदरवास व्यापारिक नगर है और काफी बड़ा क्षेत्र इससे लगा हुआ है।यहां से बड़ी संख्या में यात्री, व्यापारी, विद्यार्थी, मरीज देश के विभिन्न हिस्सों में आवागमन करते हैं अवस्थी ने बताया कि अगर इन लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनों का बदरवास स्टेशन पर स्टॉपेज कर दिया जाए तो यात्रियों को धार्मिक नगर ऋषिकेश, हरिद्वार, मथुरा बृंदावन, उज्जैन सहित दिल्ली, मुंबई, अमृतसर, बंगलुरु आनेजाने में सुविधा हो जाएगी अभी बदरवास क्षेत्र के यात्रियों को इन गाड़ियों में यात्रा हेतु बैठने के लिए शिवपुरी गुना जाना पड़ता है। 

रेलवे सुविधा संघर्ष समिति काफी समय से इन ट्रेनों का बदरवास स्टेशन पर स्टॉपेज करने की मांग करती चली आ रही है फिर भी अभी तक इन  गाड़ियां का स्टॉपेज यहां नहीं हो पाया है।



मांगपत्र में ये महत्वपूर्ण मांगें भी हैं शामिल 

1: बदरवास स्टेशन के प्लेटफार्म पर यात्रियों को धूप और बर्षा से बचाव हेतु बड़ा टीनशेड लगाया जाए साथ ही स्टेशन पर दूसरा प्लेटफार्म भी बने और फुट ओवर ब्रिज का निर्माण हो।

2: बदरवास स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल किया जाए।

3: स्टेशन पर रिजर्वेशन काउंटर तथा आरपीएफ की आउट पोस्ट खोले जाएं।

4: गुना ग्वालियर के बीच दिन में मेमू ट्रेन चलाई जाए।

5: इंदौर ऊना हिमाचल एक्सप्रेस को रोजाना तथा उधना बनारस एक्सप्रेस एवं ग्वालियर दौंड एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन चले।

6: शिवपुरी गुना होकर ग्वालियर से इंदौर के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस तथा इंदौर उज्जैन से अयोध्या हेतु नई ट्रेन चलाई जाए।

7: मालवा एक्सप्रेस और इंदौर बरेली एक्सप्रेस को गुना शिवपुरी होकर चलाया जाए।

8: कोटा इटावा एक्सप्रेस को कानपुर तक तथा बीना ग्वालियर पैसेंजर को कटनी जबलपुर तक बढ़ाया जाए।

9: बदरवास स्टेशन पर रैक प्वाइंट बनाया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म