अंकेश कुशवाह कोलारस - कोलारस में ईद-उल-फितर के अवसर पर सभी मुस्लिम भाइयों में खासा उत्साह देखने को मिला सभी ने इस ईद पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया।
कोलारस की मस्जिदों के साथ साथ मानीपुरा स्थित ईदगाह पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर ईद की नमाज अदा की और देश में अमन, चैन, खुशहाली एवं भाईचारे की दुआ मांगी।
नमाज के बाद लोगों ने एक - दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और इस अवसर पर भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव वीरू जाटव एवं ब्लॉक कांग्रेश अध्यक्ष बलभद्र धाकड़, मोहन अग्रवाल, उमेश मोहनिया अपने साथियों के साथ पहुंचकर मानीपुरा स्थित ईदगाह पर पहुंचे और मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं।
जिसमें शहर काजी फुरकान उद्दीन, नायब काजी मुन्ना साहब, सदर अनीश पठान, पेश इमाम शाहबाज मौलाना, रफीक खान, आशिक खान मंसूरी सहित मुस्लिम समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे सभी ने ईद का पर्व हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया।
