कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रभातफेरी समिति द्वारा बुधवार को होली महोत्सव पर एक भव्य चल समारोह निकाला गया जिसका शुभारंभ आयोजन रामलीला हनुमान मंदिर परिसर से झांकियों के साथ शुरू हुआ जिसमें समिति द्वारा 5 क्विंटल फूलों की बारिश की गई तथा कई क्विंटल गुलाल बरसाई गई नगरवासियों ने भी चल समारोह में बढ़ चढ़ कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। भाईदूज के साथ गुरुवार को तीन दिवसीय होली महोत्सव का होगा समापन।
जानकारी के अनुसार समिति ने होली खेलने के लिए लगभग पांच क्विंटल फूल और गुलाल की व्यवस्था की थी पूरे मार्ग में लोगों ने फूलों और गुलाल से होली खेली, जिससे आयोजन में उल्लास का माहौल रहा इसी के साथ नगरवासियों ने भी चल समारोह का जगह जगह स्वागत किया जिसमें पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष के निवास के सामने, नवीन बस स्टैंड के सामने कैथ वाले परिवार द्वारा स्वागत किया इसी के साथ जगतपुर पर, भाजपा नेता विपिन खेमरिया के निवास के सामने एप्रोच रोड सदर बाजार में जगह जगह स्वागत किया गया।
चल समारोह सुबह रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों जैसे एबी रोड, मानीपुरा, जगतपुर चौराहा, एप्रोच रोड और सदर बाजार से गुजरा। यह पुनः रामलीला मैदान पहुंचकर समाप्त हुआ।
प्रभातफेरी समिति के सदस्यों के अनुसार, हर वर्ष की तरह इस बार भी सैकड़ों नगरवासी इस चल समारोह में शामिल हुए नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने इसका स्वागत किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, नगरवासी और
प्रशासनिक अधिकारी सहित मीडिया कर्मी भी उपस्थित रहे।
Tags
Kolaras