स्व. चिंतामणि जैन की पुण्यतिथि पर अधिवक्ताओं को निजी लाइब्रेरी समर्पित - Kolaras


कोलारस - कोलारस नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय चिंतामणि जैन की पुण्यतिथि पर मंगलवार को न्यायालय सभाकक्ष में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर उनके परिवारजनों द्वारा अधिवक्ताओं के अध्ययन के लिए एक निजी लाइब्रेरी समर्पित की गई, जिसे उपस्थित जनों ने एक सराहनीय पहल बताया।

कार्यक्रम में स्व. चिंतामणि जैन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वे लंबे समय तक कोलारस की राजनीति में सक्रिय रहे और “भैया जी” के नाम से क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई नगर पंचायत में भी उनका प्रभाव रहा तथा अधिवक्ता के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान स्थापित की।

पुण्यतिथि के अवसर पर उनके परिजनों — एडवोकेट ऋषभ चंद्र जैन, संजीव जैन चौधरी, संतोष जैन चौधरी, बंटी जैन चौधरी, अनुराग जैन, पराग जैन एवं प्रांजल जैन चौधरी ने अधिवक्ताओं के हित में यह लाइब्रेरी समर्पित की।

इस दौरान कोलारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गुप्ता को विधिवत रूप से लाइब्रेरी की चाबी सौंपी गई।

कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के सचिव रामजीलाल लोधी, उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा, सह सचिव जीतेंद्र जाटव, लाइब्रेरियन संदीप यादव, मनीष दरवारी, शंकरलाल रावत, धर्मेन्‍द्र चतुर्वेदी, देवेन्‍द्र शर्मा, हरीश भार्गव, सुरेंद्र सिंह जाट, कैलास गुप्ता, ऋषभ जैन, संतोश गौड, अजय रावत, संजय श्रीवास्‍वत, अमन खैमरिया, इमरान खान, जसवीर सिंह सरदार, भारतेंदु लोधी, सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा न्यायालय स्टाफ, राजस्व एवं तहसील कर्मचारी, उप पंजीयक कार्यालय के कर्मचारी, समाजसेवी एवं पत्रकारों की भी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्व. चिंतामणि जैन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म