कोलारस में राजन जी महाराज के श्रीमुख से निकली राम कथा दिल को छू लेने वाली - एडवोकेट गौड़ - Kolaras



एडवोकेट संतोष कुमार कोलारस - सुप्रसिद्ध श्री राम कथा वाचक पूज्य संत श्री राजन जी महाराज ने अपनी विलक्षण भाव शैली एवं सुमधुर भजनो से यहां की आध्यात्मिक परंपरा को परिष्कृत करते हुए भक्ति ज्ञान और प्रेम की गंगा बहाकर लोगों को भावविभोर कर दिया भक्ति का ऐसा अनोखा प्रभाव दृष्टिगोचर हुआ जिससे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।  अपनी आध्यात्मिक यात्रा में आस्था के प्रतीक बनकर उन्होंने लोगों को जीवन जीने का तरीका बताया तथा दिव्य कथामृत से प्रत्येक हृदय में भक्ति धर्म और करुणा की भावना प्रज्जवलित कर दी नवदिवसीय सत्संग सरिता का निरंतर प्रवाह रामचरितमानस की सरलता पूर्वक व्याख्या मैथिली और भोजपुरी के अनुपम समावेश से लोगों को आंदोलित कर दिया जयंत को तिनका तथा माया के मारीच द्वारा मायापति को  भरमाने जैसे विषयों को सहजता से निरूपित करते हुए अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर किया ।

अंतरराष्ट्रीय कथावाचक संत ने विश्वप्रसिद्ध महाकाव्य की मधुर गाथा के एक से बढ़कर एक प्रेरणास्पद उद्धरणों एवं  मधुर गायन से लोगों के दिलो में अपना स्थान बनाया  भगवान की कृपा नहीं होगी तब तक संत दर्शन दुर्लभ है भगवान तब तक कृपा नहीं करते जब तक कोई संत भगवान को कृपा करने के लिए नहीं कहे ज्यादा प्रसन्नता में वचन और क्रोध में निर्णय नहीं तथा चर्चा  मैं दोष उजागर हो तो मोन हो जाने के अनेकों दृष्टांतो की उन्होंने श्रेष्ठ अनुभूति कराई तथा युवाओं के लिए उन्होंने बहुत ही प्रेरणादायी मीमांसा प्रस्तुत की  वहीं अपनी विशाल सहृदयता का परिचय देते हुए युवा साहित्यकार श्री संजय श्रीवास्तव द्वारा  अद्भुत रूप से इस महती आयोजन का सारगर्भित मंच संचालन के दायित्व का सफलता पूर्वक निर्वहन करना निस्संदेह अनुकरणीय रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म