कोलारस - कोलारस विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़े ही हर्ष का विषय है बता दें कि क्षेत्र के दो होनहार युवाओं ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सर्विसेज परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
कोलारस विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धंधेरा निवासी भूपेन्द्र धाकड़ पुत्र महेश कुमार धाकड़ (पूर्व सरपंच) का ऑल इंडिया 494 रैंक हाशिल कर यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा में चयन हुआ है भूपेन्द्र की इस उपलब्धि से गांव सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
वहीं कोलारस निवासी उज्जवल जैन पुत्र सन्मति जैन (बल्ले) ने भी यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा में सफलता प्राप्त कर 797 रैंक हासिल कर अपने परिवार के साथ-साथ कोलारस नगर सहित पूरी विधानसभा को गौरवान्वित किया है।
शिवपुरी जिले से संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में शिवपुरी जिले के युवाओं ने शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से तीन युवाओं के चयन की खबर मिलते ही पूरे इलाके में खुशी का माहौल बन गया है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार नरवर क्षेत्र के दीपक कोरकू का चयन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए हुआ है। दीपक कोरकू की इस उपलब्धि से मगरौनी सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों और परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। दीपक की सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी बड़ी प्रेरणा मिली है।
वहीं शिवपुरी शहर के मनीष गोयल और सीमा गोयल के पुत्र कृष्णा गोयल ने भी यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक 300 हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है उनकी इस उपलब्धि पर भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी और कैट (CAIT) के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
इसके अलावा कोलारस विधानसभा क्षेत्र के धंधेरा गांव निवासी भूपेंद्र धाकड़, जो महेश कुमार धाकड़ (पूर्व सरपंच) के पुत्र हैं, उनका भी सिविल सेवा परीक्षा में चयन हुआ है भूपेंद्र धाकड़ की सफलता से गांव सहित पूरे कोलारस क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
युवाओं की इस उपलब्धि पर कोलारस के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारी, मीडिया कर्मी एवं समाज, क्षेत्र के लोगो द्वारा बधाई दी गई है।
बधाई देने वाालों में - विधायक महेन्द्र यादव, पूर्व नप अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह कुशवाह, भाजपा नेता विपिन खैमरिया, श्रीराम गौड, रामेश्वर भार्गव, भाजपा नेता रामस्वरूप रिझारी, भाजपा नेता आलोक विंदल, भाजपा नेता यशपाल रावत, वरिष्ट पत्रकार हरीश भार्गव, विशोक व्यास, शीलकुमार यादव, जयकुमार झा, रोहित बैरागी, दिनेश झा, द्रुव यादव, पार्षद राजकुमार भार्गव, पार्षद भानू जाट, पार्षद राम सडैया, डॉ राजेश भार्गव, किशन यादव, अदित्य चौवे, दिनेश गुप्ता, प्रदीप गौड, राजेश मित्तल, अनिल जैन, सुनील जैन विजरौनी वाले, गोलू गौड, गणेश धाकड, संजीव जैन, पल्लन जैन, रोहित गर्ग, रोहित वैश्य, राहुल जैन, रामजीलाल धाकड, शिखर धाकड, राकेश धाकड, राजेन्द्र धाकड, शैलेन्द्र धाकड़, दीपक जैन, जगदीश रिंकू भट्ट, अनिल जैन सहित अनेक लोगों ने बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
