मध्य प्रदेश के रीवा जिले में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में कथित तौर पर हुजूर तहसील स्थित SDM कार्यालय के अंदर कर्मचारियों को शराब पीते हुए देखा जा रहा है वीडियो सामने आते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
देर रात का बताया जा रहा वीडियो
जानकारी के अनुसार यह वीडियो बीते दिन देर रात करीब 11 से 12 बजे के बीच का बताया जा रहा है वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तहसील कार्यालय के एक कमरे में कुछ कर्मचारी टेबल के पास बैठे हुए हैं और टेबल पर शराब से भरा ग्लास रखा हुआ है बताया जा रहा है कि कार्यालय में पदस्थ एक बाबू और अन्य कर्मचारी आराम से बैठे हुए शराब का सेवन कर रहे थे।
वीडियो बनता देख भड़क उठे कर्मचारी
इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जब कर्मचारियों को इसका आभास हुआ तो वे भड़क उठे और वीडियो बना रहे व्यक्ति का मोबाइल फोन छीनने की कोशिश करने लगे इस दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प भी हुई, जिसका कुछ हिस्सा मोबाइल कैमरे में कैद हो गया। बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Tags
MP News