पात्र परिवार मार्च एवं अप्रैल का एकमुश्त राशन 15 अप्रैल तक तथा मई एवं जून का एकमुश्त राशन 01 से 31 मई तक लें
शिवपुरी - संचालनालय खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार जिले में राशन कार्डधारकों को मार्च–अप्रैल तथा मई–जून माह की राशन सामग्री का 02-02 माह का अग्रिम एकमुश्त वितरण किया जाएगा।
जिला आपूर्ति अधिकारी शिवपुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मार्च एवं अप्रैल माह का एकमुश्त राशन 15 अप्रैल 2026 तक शासकीय उचित मूल्य दुकानों से वितरित किया जाएगा। इसके पश्चात मई एवं जून माह का एकमुश्त राशन 01 मई से 31 मई 2026 तक संबंधित उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से वितरित किया जाएगा।
उन्होंने जिले के सभी पात्र राशन कार्डधारक परिवारों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में अपनी संबंधित शासकीय उचित मूल्य दुकान पर उपस्थित होकर राशन सामग्री प्राप्त करें तथा राशन प्राप्ति के उपरांत पीओएस मशीन से माहवार पावती (रसीद) अवश्य प्राप्त करें।
