रन्नौद - कोलारस परगना क्षेत्र के थाना रन्नौद पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों मे कार्यवाही करते हुए अपराध क्र. 39/26 में बलात्कार के आरोपी इन्दल गुर्जर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
जानकारी के अनुसार दिनाँक 13.03.2026 थाना रन्नौद पर फरियादिया रिपोर्ट किया कि आरोपी आरोपी इन्दल गुर्जर ने फरियादिया के साथ जबरदस्ती गलत काम (बलात्कार) किया है उक्त रिपोर्ट पर से थाना रन्नौद पर अपराध क्र. 39/2026 धारा - 64(1), बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
अपराध को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के द्वारा आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देशन दिये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में दिनाँक 14.03.2026 को प्रकरण के आरोपी इन्दल गुर्जर नि. टोकनी को गिरफ्तार किया गया जिसे आज दिनाँक 15.03.2026 को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
सराहयनीय भूमिका – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रन्नौद उप निरीक्षक अरविन्द सिंह चौहान, थाना प्रभारी इन्दार उनि विवेक यादव , सउनि जयनारायण , प्रआर 934 जाग्रेश सिंह सिकरवार ,प्र. आर. जितेन्द्र जाट , आर. 191 वकील गुर्जर , आर. 524 गौरीश ओझा , आर. 814 महेश सिंह,आर. 886 सिद्धनाथ , आर. 846 महेश पटेलिया म.आर. 457 कृष्णापाल, आर. 837 संजीव कुमार , की सराहयनीय भूमिका रही है।
