शिवपुरी - पुलिस विभाग में सेवा प्रदान करने के बाद सेवानिवृत्त हुये का.वा. उप निरीक्षक ज्ञान सिंह वर्मा, का.वा. सहायक उप निरीक्षक हरवीर सिंह, का.वा. प्रधान आरक्षक कमलेश मिश्रा को पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुये प्रमाण पत्र, सॉल-श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी।
पुलिस विभाग मे सेवा देने के बाद दिनांक 31.03.2026 को सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई दी।
का.वा. उप निरीक्षक ज्ञान सिंह वर्मा, का.वा. सहायक उप निरीक्षक हरवीर सिंह, का.वा. प्रधान आरक्षक कमलेश मिश्रा के दिनांक 31.03.2026 को सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी कार्यालय शिवपुरी में का.वा. उप निरीक्षक ज्ञान सिंह वर्मा एवं का.वा. सहायक उप निरीक्षक हरवीर सिंह द्वारा सेवाकाल के दौरान अपने अपने अनुभवों को साझा किया तथा पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं देकर उनको प्रमाण पत्र, सॉल, श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी गयी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़, अति. पुलिस अधीक्षक संजीव मुले, रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती, स्टेनो आशीष पटेरिया, स्टेनो आमिर कुरैशी, मुख्य लिपिक, सउनि गोपाल शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टॉफ एवं सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे।
Tags
Shivpuri