अवैध हाथ भट्टी की बनी 70 लीटर कच्ची शराब के साथ तेंदुआ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - Kolaras

कोलारस -  कोलारस के थाना तेंदुआ पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुये अवैध हाथ भट्टी की बनी 70 लीटर कच्ची शराब व एक मोटरसायकल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में अवैध जुआ, सट्टा, शराब एवं अबैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवुपरी संजीव मुले एवं एसडीओपी अनुभाग कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में दिनांक 30.03.2026 को दौराने इलाका गश्त के मुखबिर द्वारा सूचना पर से राजगढ सहराना से बावईपुरा के बीच कच्चा रास्ता मे पुलिया के पास मोटरसायकिल क्र.एमपी33 एमएस 8682 पर से दो व्‍यक्तियों सुघरसिंह उर्फ भूरा पुत्र महाराजसिंह रावत उम्र 40 साल नि ग्राम झूङ थाना सिरसौद हाल निवासी ग्राम खरई थाना तेंदुआ एवं शक्ति रावत पुत्र फूलचंद रावत उम्र 25 साल नि ग्राम कुशियारा थाना सिरसौद जिला शिवपुरी के कब्‍जे से 70 लीटर अबैध रूप से हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब जिसकी कीमत करीब 14000 रू. की होगी, मौके से विधिवत जप्त की गई व आरोपीगणों को गिरफ्तार किया आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबंद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। 

सम्‍पूर्ण कार्यवाही में उनि.नीतू सिंह धाकड़.प्रआर.493 गजेन्द्र सिंह सोलंकी, आर.317 भुवनेश शर्मा, आर.488 केदारी लाल अहिरवार,आर.1001 पवन जाट, आर.1082 मनीष निगम की विशेष भूमिका रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म