आगामी वित्त वर्ष की कार्य योजना अभी से बना कर काम करें - कलेक्टर - Shivpuri

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

शिवपुरी - जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि आगामी वित्त वर्ष की कार्य योजना अभी से बनाकर काम प्रारंभ करें। उन्होंने रोटरी मेडीकल कैंप की सफलता का उदहारण देते हुए कहा कि प्रारंभ से ही 85 प्रतिशत से कम उपलब्धि किसी भी कार्य में नही होनी चाहिए। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय ऋषीश्वर ने बताया कि आज मंगलबार 31 जनवरी 2026 को कलेक्टर सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता शिवपुरी कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी द्वारा की गई। बैठक में टीवी, टीकाकरण, सीडीआर, कुपोषण, दस्तक अभियान, एचव्हीएनसी सहित कलेक्टर कमीशनर कान्फ्रेस के बिन्दुओं सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

बैठक में कलेक्टर श्री चौधरी द्वारा 100 दिवसीय निक्षय अभियान की समीक्षा करते हुए सहरिया बाहुल्य ग्रामों में टीवी की स्क्रीनिंग बडाने, रोगियों के चेस्ट एक्सरे कराने, मोबाइल मेडीकल यूनिट के माध्यम से टीवी की आईईसी कराने, सहित फूड बास्केट सर्व प्रथम सहरिया वर्ग के लोगों के देने के साथ सभी गरीबों को वितरित किए जाने के निर्देश दिए। उसके बाद दस्तक अभियान में कवरेज की समीक्षा के दौरान कोलारस व पिछोर का कबरेज क्रमशः 89 व 86 रहने, विटामिन ए अनुपूरक में करैरा का 88.84 तथा कोलारस का 83.39, एनीमिया फालोअप में शिवपुरी अर्बन 60.23 प्रतिशत कबरेज रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कबरेज बढ़ाने पर जोर दिया तथा ब्लॉकों के रैकिंग स्कोर को टारगेट के अनुसार किए जाने तथा एनआरसी में कुपोषितों को भर्ती कराने पर जोर दिया। 

कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान धात्री महिलाओं का पंजीयन, पोषक ट्रेकर में दर्ज बच्चों की संख्या की गहन समीक्षा की तथा निर्देशित किया कि आगामी वित्त वर्ष की कार्य योजना अभी से बना कर काम करें। 85 प्रतिशत से कम उपलब्धि किसी भी कार्यक्रम में नही होना चाहिए। 

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय ऋषीश्वर, डीपीओ धीरेन्द्र जादौन, जिला स्वास्थ्य अधिकारी 1 डॉ अनीता पाल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी 3 डॉ सुनील खंडोलिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी 2 डॉ प्रदीप शर्मा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ रोहित भदकारिया, डीपीएम डॉ शीतल व्यास, जिला मीडिया अधिकारी अखिलेश शर्मा, डीसीएम श्री पटेल, सहित ब्लॉक स्तर से वीएमओ, सीडभ्पीओ, वीपीएम, वीसीएम, सुपरवाईजर उपस्थित थी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म