कोलारस शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में मनाया प्रवेशोत्सव - Kolaras

कोलारस - बुधवार 1 अप्रैल को संदीप ने विद्यालय कोलारस में प्रवेश उत्सव मनाया गया इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं प्रचार  छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रा समीक्षा भार्गव द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश कुलश्रेष्ठ प्राचार्य द्वारा की गईं मुख्य अतिथि के रूप में मंगल कुशवाह भाजपा मंडल अध्यक्ष, ओपी भार्गव शिक्षा प्रकोष्ठ जिला योजना शिवपुरी एवं दीपक जैन महामंत्री भाजपा मंडल कोलारस मंच पर विराजमान रहे अतिथियों का स्वागत सम्मान विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुलश्रेष्ठ द्वारा मालार्पण कर किया गया साथ साथ ही भोपाल द्वारा प्रसारित प्रवेशोत्सव कार्य क्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। 

इस अवसर पर  विद्यालय की गत वर्ष की उपलब्धियों की साथ साथ, शासन द्वारा प्रदत्त छात्र हित में लागू योजनाओं जैसे छात्रवृत्ति, यूनिफॉर्म, निःशुल्क पुस्तकें एवं निःशुल्क साइकिल इत्यादि के बारे में अवगत कराया गया।

पधारे हुए अतिथियों ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को समय प्रबंधन के गुर सिखाए दीपक जैन द्वारा  शासन द्वारा छात्रों को दे गई स्टेडियम की सौगात के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया मंगल कुशवाह ने अपने वक्तव्य में विद्यालय की उपलब्धियों को सराहा एवं इस सत्र हेतु सभी को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

ओपी भार्गव ने अपने वक्तव्य में छात्रों एवं समस्त स्टाफ को चिंता न करके चिंतन हेतु प्रेरित किया गया साथ साथ ही समय प्रबंधन, जीने की कला एवं धार्मिक साहित्य जैसे भगवत गीता, राम चरित मानस एवं महाभारत जैसे पवित्र ग्रंथों का अध्य्यन करने हेतु प्रेरित किया।

मंचासीन अतिथियों द्वारा छात्र छात्राओं को पुस्तक वितरण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष शर्मा द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन प्राचार्य राकेश कुलश्रेष्ठ द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म