शिवपुरी - किशोरावस्था विकास जिज्ञासा आत्मा खोज और अनेक बदलावों से भरी होती है। ऐसे समय में यदि उन्हें सही जानकारी समझदारी भरा मार्गदर्शन और व्यावहारिक कौशल प्रदान किया जाए तो वे न केवल अपनी वर्तमान स्थिति को बेहतर बना सकते है, बल्कि अपनी भविष्य की दिशा भी स्वयं तय कर सकते हैं ।यह बात प्रशिक्षण स्थल शासकीय माध्यमिक विद्यालय माधव चौक में बुधवार को आयुष्मान भारत उमंग स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम के शेष रहे शिक्षकों के अंतिम चरण के समापन पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज निगम ने कही। सहायक परियोजना समन्वयक अकादमिक मुकेश पाठक ने शिक्षकों से निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजय ऋषिश्वर ने बताया कि कार्यक्रम आयुष्मान भारत के तहत स्कूल स्वास्थ्य कल्याण कार्यक्रम एवं उमंग जीवन कौशल शिक्षा कार्यक्रम में दक्ष फाउंडेशन के समन्वित रूप से क्रियान्वित किया जा रहा था। राज्य से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर महावीर मुदगल ,अंशिका भारद्वाज, राजकुमार चौहान ,किरण जैन ने प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण प्रभारी अखिलेश शर्मा ने बताया कि सफल व प्रभावी शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न कराने में मास्टर ट्रेनर्स महावीर मुदगल सहित अंशिका भारद्वाज राजकुमार चौहान व किरण जैन को विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया । इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी अखिलेश शर्मा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी राघवेंद्र शर्मा, कोऑर्डिनेटर संदीप मिश्रा, सहायक कोऑर्डिनेटर उमा व्यास ,काउंसलर अर्जुन खत्री, प्रधानाध्यापक विमल मिंज, विजय पाठक, संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।
