शिवपुरी - शिवपुरी जिले में घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर की बुकिंग न होने से लोग गैस सिलेंडर के लिये गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे है और लोगो द्वारा गैस एजेंसियों के लगाये जा रहे चक्कर का फायदा डिलेवरी करने वाले गैस एजेंसी के कर्मचारी घरेलू गैस सिलेंडर को 500रू. ब्लैक यानि की 1500रू. तक में बेच रहे है यही हाल व्यावसायिक गैस सिलेंडर का है व्यावसायिक गैस सिलेंडर को लोग ब्लैक में 3000रू तक में खरीदने को मजबूर है कुल मिलाकर भले ही महंगाई एवं गैस की किल्लत का कारण ईरान - इजराइल युद्ध को बताया जा रहा हो किन्तु युद्ध के नाम पर महंगाई एवं कालाबाजारी का शिकार आम उपभोक्ता हो रहा है।
ईरान-इजराइल युद्ध का असर देश के सभी भागों में दिखाई देने लगा है घरेलू एवं व्यावसायिक गैस की परेशानी के साथ - साथ दैनिक उपयोग यानि की किराने की दुकानों पर मिलने वाले सामाग्री पर भी महंगाई का असर दिखाई देने लगा है किराने की दुकानों पर मिलने वाली लगभग अधिकांश खाद्य सामाग्रियों पर मेहगाई 10 से लेकर 20 प्रतिशत तक दिखाई दे रही है खाद्यान सामाग्री के साथ - साथ शादी विवाह, होटल से लेकर प्रत्येक घरों में उपयोग होने वाले गैस के सिलेंडर की बुकिंग न होने से उपभोक्ता परेशान हो रहे है लोग मजबूरी में घरेलू गैस सिलेंडर 1500रू तक में ब्लैक में खरीदने को मजबूर है तो वही व्यावसायिक गैस सिलेंडर मैरिज गार्डनों से लेकर होटलों में 3000रू तक में खरीदने को व्यवसाई मजबूर है भले ही देश से लेकर प्रदेश की सरकार सच्चाई छिपाने के लिये कितने भी विज्ञापन क्यों न जारी करें किन्तु धरातल पर आकर यदि देखा जाये तो आम लोग घरेलू गैस सिलेंडर से लेकर खाद्य सामाग्री पर महंगाई की मार से परेशान है लोगो में यूजीसी के बाद गैस की कालाबाजारी एवं खाद्य सामाग्री पर महंगाई इतनी गहरी चोट कर रही है कि लोग विधानसभा एवं लोग सभा के चुनावों तक इन मुद्दों को भूल पायेगे शायद सम्भव नजर नही आता यही हाल चलता रहा तो सरकार को लाड़ली बहना का बोट भी बचा पायेगा सम्भव नही है।
