शिवपुरी - शिवपुरी जिले में 17 मार्च से 24 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले 8 दिवसीय रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन अंतर्गत वृहद स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों के संबंध में प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं संभागायुक्त मनोज खत्री ने अधिकारियों के साथ मेडिकल कॉलेज के पीछे स्थित सीएम राइज स्कूल, शिवपुरी में प्रस्तावित शिविर स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री एवं संभागायुक्त ने शिविर के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए ओपीडी, पंजीयन काउंटर तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली इस दौरान डीन मेडिकल कॉलेज को शिविर से संबंधित व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने शिविर स्थल पर यातायात व्यवस्था का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए साथ ही मरीजों एवं उनके अटेंडरों के लिए पर्याप्त वेटिंग एरिया की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
प्रभारी मंत्री एवं संभागायुक्त ने शिविर के ब्लू प्रिंट का अवलोकन करते हुए कहा कि शिविर स्थल पर आवागमन की व्यवस्था सुगम हो तथा दिव्यांगजनों के लिए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं उन्होंने अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति, भोजन व्यवस्था, शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था तथा साफ-सफाई समयपूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
