टीम द्वारा निरीक्षण कर अमानक खाद्य पदार्थ बेचने पर की कार्यवाही - Shivpuri


शिवपुरी - कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण, नमूना संग्रहण एवं जनजागरूकता संबंधी कार्यवाही निरंतर की जा रही है।

जानकारी के अनुसार गत 25 दिवसों के दौरान जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, जिनमें प्रमुख रूप से मिष्ठान, डेयरी उत्पाद, मसाले एवं पेय पदार्थ शामिल हैं जिसमें अन्नपूर्णा स्वीट्स, चढ्‌ढा होटल शिवपुरी से मावा बर्फी लूज एवं स्लाईस फ्रूड ड्रिंक, वरुणा स्वीट्स पिछोर से पनीर खुला, मलाई बर्फी लूज, चौरसिया मिष्ठान भण्डार पिछोर से मावा बर्फी लूज एवं स्प्राइट ड्रिंक, अभय ट्रेडिंग कंपनी, शिवपुरी से धनिया पाउडर लूज, शिवशंभू धनिया पाउडर पैक्ड, सद्‌गुरु कृपा फूड्‌स शिवपुरी से हल्दी पाउडर लूज एवं सद्गुरू रेड चिली पाउडर पैक्ड, नरेन्द्र ट्रेडर्स करैरा से स्मूथ टीसी ड्रिंक पैक्ड, स्मूथ लस्सी पैक्ड, स्मूथ के.बी.ड्रिंक पैक्ड, स्मूथ चाकलेट ड्रिंक पैक्ड, जिनेन्द्र ट्रेडर्स नरवर से माजा 500 एमएल पैक्ड, रिमझिम जीरा पैक्ड, एस.जी.ट्रेडर्स बैराड़़ से विधि फ्लेवर्ड वाटर पैक्ड, स्मूथ लस्सी पैक्ड, जय मां मिष्ठान भण्डार शिवपुरी से चमचम लूज, जैन मिल्क डेयरी, शिवपुरी से खोआ लूज शामिल है संबंधित नमूनों को परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है।

प्राप्त जांच रिपोर्ट के अनुसार कुछ प्रतिष्ठानों के खाद्य पदार्थ मानक स्तर के अनुरूप नहीं पाए गए हैं इनमें मां निहाल मिष्ठान भण्डार कोलारस के बूंदी के लड्डू एवं चौरसिया होटल नरवर तथा मां गायत्री मिष्ठान रन्नौद के बेसन लड्डू अनसेफ पाए गए हैं। 

इसी प्रकार मान्या बबले हलवाई शिवपुरी का खुला मावा, चौरसिया होटल नरवर का दही तथा देवनारायण फालूदा बैराड़ की आइसक्रीम सबस्टैण्डर्ड पाई गई इसके अतिरिक्त रामराजा ट्रेडर्स करैरा का हल्दी पाउडर भी अनसेफ पाया गया है।

जिन प्रतिष्ठानों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए हैं उनमें श्री महाकालेश्वर डेयरी (बस स्टैंड, शिवपुरी), एम.जी. फूड प्रोडक्ट्स (करैरा) एवं प्रयाग गुप्ता (दिनारा) शामिल हैं जिनके प्रकरण एडीएम न्यायालय  में प्रस्तुत किए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म