महावीर जयंती के उपलक्ष्य में अब संपूर्ण जिले में 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित - Shivpuri


शिवपुरी - मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय भोपाल के पत्र के अनुपालन तथा जनभावनाओं और स्थानीय परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रवीन्द्र कुमार चौधरी ने शिवपुरी जिले हेतु पूर्व में घोषित सार्वजनिक अवकाश में संशोधन किया है। कैलेंडर वर्ष 2026 हेतु घोषित अवकाशों की सूची में महावीर जयंती के उपलक्ष्य में 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को घोषित अवकाश के स्थान पर अब संपूर्ण जिले में 30 मार्च (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। 31 मार्च (मंगलवार) को कार्यदिवस रहेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म