नेशनल लोक अदालत में संपत्तिकर, जलप्रभार एवं अन्य उपभोक्ता प्रभारों में छूट - Shivpuri



शिवपुरी - राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 14 मार्च (शनिवार) को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में रखे गये संपत्तिकर, जलप्रभार एवं अन्य उपभोक्ता प्रभार के लंबित एवं मुकदमापूर्व प्रकरणों में नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा नियमानुसार छूट प्रदान की जा रही है।

14 मार्च को जिला शिवपुरी में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिवपुरी राजेन्द्र प्रसाद सोनी के मार्गदर्शन में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उक्त नेशनल लोक अदालत रखे गये संपत्तिकर, जलप्रभार एवं अन्य उपभोक्ता प्रभार के प्रकरणों में अधिभार (सरचार्ज) पर नियमानुसार 100 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही नेशनल लोक अदालत में निराकृत होने वाले समस्त लंबित प्रकरणों में नियमानुसार न्याय शुल्क वापस किये जाने का प्रावधान है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म