कोलारस में सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप आयोजित - Shivpuri


शिवपुरी - भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत रोजगार कार्यालय तथा मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से सिक्योरिटी स्किल काउंसिलिंग इंडिया लिमिटेड, जयपुर द्वारा जनपद पंचायत कोलारस में सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप आयोजित किया गया। 

भर्ती कैंप में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के कुल 27 युवाओं ने भाग लिया भर्ती अधिकारी सुरेंद्र कुमार पोटर द्वारा निर्धारित शारीरिक मापदंडों के आधार पर 14 युवाओं का चयन किया गया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत कोलारस के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश शाक्य, आजीविका मिशन के विकासखंड प्रबंधक संजय चौहान, सहायक विकासखंड प्रबंधक राम सुशील तिवारी, आशीष चतुर्वेदी, सुनील लोधी एवं प्रीतम जाटव उपस्थित रहे।

जयपुर कमांडेंट कपिल शर्मा ने जानकारी दी कि आगामी भर्ती कैंप 10 मार्च को जनपद पंचायत खनियाधाना, 11 मार्च को जनपद पंचायत पिछोर, 12 मार्च को ग्रामीण आजीविका भवन करैरा तथा 13 मार्च को जनपद पंचायत नरवर में आयोजित किए जाएंगे यह कैंप सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित होंगे।

चयनित युवाओं को जयपुर में एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा प्रशिक्षण के उपरांत उन्हें विभिन्न औद्योगिक एवं ऐतिहासिक स्थलों जैसे दिल्ली का लाल किला, ग्वालियर किला, झांसी किला, खजुराहो मंदिर, सांची स्तूप, भोपाल एम्स, आगरा का ताजमहल, एसबीआई एवं आईडीबीआई बैंक आदि में सुरक्षा सेवाओं के लिए नियुक्त किया जाएगा। 


चयनित युवाओं को 14,000 से 25,000 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा साथ ही पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, मेडिकल, वेतन वृद्धि, प्रमोशन एवं इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

इच्छुक बेरोजगार युवा जिनकी शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष तथा न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर है, वे संबंधित स्थानों पर 10वीं की अंकसूची की फोटो कॉपी, आधार कार्ड, दो फोटो के साथ उपस्थित हो सकते हैं। 

पंजीयन शुल्क 350 रुपये चयनित अभ्यर्थियों द्वारा क्यूआर कोड के माध्यम से जमा किया जाएगा अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.ssciindia.com अथवा मोबाइल नंबर 9079850906 पर संपर्क किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म