रन्नौद - कोलारस परगना क्षेत्र के थाना रन्नौद पुलिस द्वारा अपराध क्र. 35/26 कुल्हाड़ी से चोट पहुंचाकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी हेमंत लोधी एवं खलक लोधी को सूचना के 06 घंटों के अंदर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
जानकारी के अनुसार दिनाँक 08.03.2026 को आरोपीगण हेमंत लोधी व खलक सिंह लोधी निवासीगण ग्राम सूखाराजापुर द्वारा जान से मारने की नियत से रामकृष्ण लोधी में सिर मे कुल्हाडी मारी जिससे रामकृष्ण लोधी को सिर में गंभीर चोट आई, एवं माँ बहिन की गन्दी गन्दी गालियाँ दी व जान से मारने की धमकी दी। रामकृष्ण लोधी के पुत्र सत्यभान लोधी की रिपोर्ट पर से आरोपीगण हेमंत लोधी व खलक सिंह लोधी के विरुद्ध अपराध क्र. 35/26 धारा 109(1), 296बी, 351(3), 3(5) बीएनएस का कायम किया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में घटना के 06 घंटे के अंदर" आरोपीगण हेमंत लोधी पुत्र बलवीर लोधी उम्र 25 साल, खलक सिंह पुत्र बलवीर लोधी उम्र 23 साल निवासीगण ग्राम सूखाराजापुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।