हाईटेंशन लाइन से टकराये ट्रैक्टर-ट्रॉली एक ही परिवार के 02 की मौत, 02 गम्‍भीर घायल, मामला कोलारस के डोडयाई का - Kolaras

कोलारस - कोलारस के लुकवास पुलिस चौकी क्षेत्र के पास ग्राम डोडयाई के पास शुक्रवार की सुबह एक ऐसा हृदयविदारक हादसा हुआ जिसने एक परिवार को हमेशा के लिए गहरे दर्द में डुबो दिया एक बंजारा परिवार अपने परिवार के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर भूूूसा खरीदने के लिये जा रहा था तभी हाईटेंशन लाइन के नीचे से गुजरते समय जरा सी चूक ने दो जिंदगियां खत्म कर दीं लोगो ने आरोप लगाया है कि इस घटना में विजरी विभाग की लापरवारी के चलते हुई है घटना में करंट लगने से एक महिला एवं एक 07 साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो घायल है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारम्‍भ कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली भूसा भरने के लिए खेत की ओर जा रही थी इसी दौरान गांव के पास से गुजर रही 33KV लाइन से ट्रॉली टकरा गई जिससे पूरी ट्रॉली में करंट फैल गया हादसे के समय ट्रॉली पर सवार महिला इसकी चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं उनका कहना है कि गांव में बिजली के तार काफी नीचे लटक रहे हैं, जिसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि यह पहला हादसा नहीं है पिछले वर्ष भी इसी गांव में एक डीजे वाहन हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया था, जिसमें 3 लोगों की जलकर मौत हो गई थी इसके बावजूद विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गांव में तनाव का माहौल है और ग्रामीण दोषियों पर सख्त कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

राजस्थान के बारां जिले के खेड़ली गांव से हर साल की तरह इस बार भी बंजारा परिवार रोजी - रोटी की तलाश में कोलारस आया था खेतों के पास डेरा डालकर यह परिवार भूसा खरीदने का काम करता था शुक्रवार सुबह भी सब कुछ सामान्य था। 


परिवार के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर भूसा लेने निकले थे किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा जैसे ही ट्रैक्टर देहरदा से डोडयाई की ओर कच्चे रास्ते पर बढ़ा, ट्रॉली में लगे लोहे के लंबे पाइप अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गए पल भर में ट्रैक्टर-ट्रॉली करंट की चपेट में आ गई। 

तेज बिजली प्रवाह ने सब कुछ झुलसा दिया ट्रॉली में बैठी लीला बाई को संभलने का मौका तक नहीं मिला, करंट लगते ही उनकी साड़ी में आग भड़क उठी और वे चीख भी न सकीं। वहीं उनके पास बैठा 7 साल का मासूम अनिल भी करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। 


यह दृश्य इतना भयावह था कि पास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए चीख-पुकार के बीच कुछ ही क्षणों में लीला बाई उम्र 30 वर्ष की जिंदगी खत्म हो गई अनिल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया एक मां और मासूम बेटे की इस तरह मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया हादसे के दौरान विनोद बंजारा उम्र 27 वर्ष और केशर बाई करंट लगते ही ट्रैक्टर से दूर जा गिरे जिससे उनकी जान बच गई, लेकिन वे गंभीर रूप से झुलस गए हैं और अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 


घटना के बाद जब परिजन अस्पताल पहुंचे, तो वहां का मंजर बेहद मार्मिक था रोते-बिलखते परिजन, बेजान पड़े अपनों के शव और चारों ओर पसरा सन्नाटा, हर किसी की आंखें नम कर गया जो परिवार सुबह उम्मीदों के साथ निकला था वह कुछ ही घंटों में बिखर गया यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि एक कड़वा सच है कि लापरवाही और अनजाने खतरे किस तरह पलभर में जिंदगियां छीन लेते हैं। 


हाईटेंशन लाइन के नीचे से गुजरते समय जरा सी चूक ने दो जिंदगियां खत्म कर दीं और एक परिवार को हमेशा के लिए गहरे दर्द में डुबो दिया।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म