कोलारस - कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले NH-46 फोरलाईन पर स्थित पडोरा चौराहे के पास गांधी पेट्रोल पम्प के सामने अंगूर से भरा एक पिकप लोडिंग वाहन ने पीछे से एक गिट्टी से भरी ट्रॉली में टक्कर मार दी टक्कर के चलते अनियंत्रित होकर लोडिंग वाहन पलट गया।
जानकारी के अनुसार कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले NH-46 फोरलाईन पर स्थित पडोरा चौराहे के पास गांधी पेट्रोल पम्प के सामने अंगूर से भरा एक पिकप लोडिंग वाहन ने पीछे से एक गिट्टी से भरी ट्रॉली में टक्कर मार दी टक्कर के चलते अनियंत्रित हो गया और
जिसके बाद लोडिंग वाहन सड़क किनारे पलट गया वाहन चालक हादसे के बाद मौके से भाग गया घटना के बाद हाइवे से गुजर रहे लोगो ने एका एक अंगूर की गाडी देख लूटना शुरू कर दिए और देखते देखते काफी मात्रा में अंगूर लूट ले भागे, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला संज्ञान में ले लिया है।
Tags
Kolaras