05 लाख का चोरी किया गया सामान सहित दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार - Shivpuri



शिवपुरी - कोतवाली पुलिस ने शहर में हुई दो नकबजनी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 5 लाख रुपये का चोरी किया गया सामान एवं एक लोडिंग वाहन जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, 27 मार्च 2026 को दुबेपुरा निवासी अमित कुमार श्रीवास्तव ने अपने गोदाम से तीन फ्रिज चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी वहीं उसी दिन न्यू दर्पण कॉलोनी निवासी अभिनव भटनागर ने चतुर्भुज हॉस्पिटल के पास स्थित ध्यान केंद्र से मिक्सर, एलईडी टीवी, साउंड सिस्टम सहित अन्य सामान चोरी होने की शिकायत की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली टीआई रोहित दुबे के नेतृत्व में टीम गठित की गई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर 4 अप्रैल को ग्वालियर बायपास रोड से दो आरोपियों को चोरी का सामान ले जाते हुए पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में राजू कुशवाह (30) निवासी गुरुद्वारे के पीछे कोलारस एवं देवेन्द्र कुशवाह (28) निवासी ऐंचवाड़ा, बैराड़ शामिल हैं पूछताछ में आरोपियों ने दोनों वारदातें कबूल कर लीं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फ्रिज, एलईडी टीवी, मिक्सर, साउंड सिस्टम, डिजिटल प्लेयर सहित पीतल-तांबे की धार्मिक सामग्री जब्त की है। साथ ही चोरी में प्रयुक्त लोडिंग वाहन भी बरामद किया गया।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है मुख्य आरोपी राजू कुशवाह पर पहले से ही करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म