कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतगर्त आने वाले फोरलाईन NH 46 स्थित गैस गोदाम एवं राज होटल के पास से कोलारस पुलिस ने एक गौवंश से भरा कंटेनर ट्रक पकड़ा, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार कोलारस पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फोरलाईन पर गैस गोदाम के पास पुलिस द्वारा रविवार को एक अवैध गौवंश से भरे कंटेनर ट्रक को पकड़ा साथ ही कंटेनर में गौवंश को भरकर ले जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।
गौवंश तस्करों से पुलिस ने पूछताछ की गई तो उनके द्वारा पुलिस को बताया गया कि गौवंश को ग्वालियर से भरकर गुना के रास्ते छत्तीसगढ़ ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने कंटेनर से बरामद किये सभी 31 गौवंश को बदरवास के एनवारा स्थित श्री बैकुंठ धाम गौशाला में सुरक्षित छोड़ दिया है।
थाना कोलारस पुलिस ने गौवंश से भरे कंटेनर ट्रक को पकडकर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया एवं ट्रक मे भरे 31 गोवंसौं को मुक्त करा कर गौशाला भेजा
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में शराब माफिया अवैध मादक पदार्थ, गौवंश तस्करो, के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे उक्त निर्देश के पालन मे अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले तथा एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्ग दर्शन में आज दिनांक 05.04.2026 को थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक कन्टेनर ट्रक क्रमांक RJ14GT7119 जिसमें दो व्यक्ति बैठे है उक्त कन्टेनर ट्रक में अवैध रूप से पशु भरे हुये है, जो शिवपुरी से गुना तरफ जा रहा है तब मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु मय फोर्स के पडोरा चौराहा पहुंचे तभी थोडी देर बाद ही पडोरा तरफ से एक कन्ट्रेनर ट्रक हमारी ओर आता दिखा जिसे हमराह फोर्स की मदद से पकडा।
उक्त दोनों व्यक्तियों का नाम पता पूछा तो कन्टेनर ट्रक चालक ने अपना नाम सलमान पुत्र हुसैन खां उम्र 24 साल निवासी इस्लामपुरा थाना नुक्कड जिला टोंक राजस्थान एवं दूसरे ने अपना नाम मोहम्मद इरशाद पुत्र पप्पू खांन उम्र 31 साल निवासी वार्ड 01 मोलाना आजाद बगीची मार्ग किला थाना कोतवाली जिला श्योपुर के होना बताये। कंटेनर को चैक किया तो उक्त कन्टेनर ट्रक में 31 नग बैल पाये गये कुल कीमती करीबन 22 लाख रूपये की जप्त की गई। जिन्हे सुरक्षार्थ हेतु श्री बैकुण्ठ धाम ग्राम एनवारा गौशाला बदरवास मे रखवाया गया। आरोपी गणो को गिरफ्तार कर आरोपी गणो के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
इनकी रही सरायनीय भूमिका निरी. गब्बर सिंह गुर्जर, सउनि गुनेश्वर पैंकरा, प्रआर उदय सिंह तोमर प्रआर रविन्द्र बुन्देला, प्रआर रामवरन लोधी, आर निर्मल बारेला आर 1063 शिववीर सिहं थाना कोलारस जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।