शिवपुरी - मध्यप्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारी जोकि वर्तमान में अपर कलेक्टर के पद पर कार्यरत है ऐसे मध्यप्रदेश के 13 अधिकारियों को जल्द डीपीसी के बाद आईएएस अवार्ड प्राप्त हो सकता है आईएएस अवार्ड मिलने के बाद प्रदेश सरकार मध्यप्रदेश के 13 अधिकारियों की नये स्थानों पर नियुक्ति भी करेगी वर्तमान में जिन 13 अपर कलेक्टरों को आईएएस अवार्ड मिलने वाला है उनमें नरोत्तम प्रसाद भार्गव जोकि वर्तमान में ग्वालियर विकास प्रधिकरण यानि की जीडीए के सीईओ मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में कार्यरत है उनके अलावा जयेन्द्र कुमार विजयावत, मनोज मालवीय, कमल चंद्र नगर, मिनिशा पाण्डेय, इला तिवारी, सपना एस.लोवंशी, नीता राठौर, रानी पासी, शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, वर्षा सोलंकी, प्रियंका गोलय, अभिषेक दुवे के नाम डीपीसी के लिये है उनके अलावा भी कई अन्य ओर नाम भी डीपीसी में शामिल हो सकते है डीपीसी के उपरांत राज्य प्रशासनिक सेवा के इन अधिकारियों को आईएएस अवार्ड मिलने पर कलेक्टर या उनके समकक्ष स्थान मिलना तय है।
भार्गव वर्तमान में ग्वालियर में जीडीए के सीईओ के पद पर कार्यरत
राज्य प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी नरोत्तम भार्गव ने जीडीए (ग्वालियर विकास प्राधिकरण) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का कार्यभार संभाल लिया है भार्गव ने कुछ समय पहले ही कार्यभार ग्रहण किया वे इससे पहले परिवहन विभाग में पदस्थ थे।
