कोलारस - कोलारस सर्व ब्राह्राण समाज के संयोजक एवं भार्गव ब्राह्राण समाज के अध्यक्ष रामेश्वर भार्गव एवं सर्वे ब्राह्राण समाज के अध्यक्ष गोपाल गुढ़ा वालों ने प्रेस को जानकारी देते हुये बताया कि 19 एवं 20 अप्रैल को देश भर में भगवान परशुराम जयंती प्रकट उत्सव मनाया जायेगा इसी क्रम में कोलारस में शादी विवाह अधिक होने के कारण कोलारस में 19 अप्रैल को महा आरती तथा 01 मई को सर्वे ब्राह्राण समाज का महाभोज का आयोजन रखा गया है।
भगवान परशुराम की प्रकट उत्सव के पावन अवसर पर रविवार 19 अप्रैल को सुबह 09 बजे श्रीराम जी के बड़े मंदिर पर भगवान परशुराम जी की महा आरती के साथ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसके उपरांत सुबह 10 बजे सर्वे ब्राह्राण समाज की बैठक रामजी के मंदिर पर रखी गई है बैठक में सर्वे ब्राह्राण समाज के सभी लोगो बैठक एवं महा आरती में शामिल होने की अपील की गई है जिससे आगामी 01 मई पूर्णिमा के दिन निकलने वाले चल समारोह से लेकर शाम के समय रामलीला मैदान में होने वाले सामुहिक विशाल महाभोज के संबंध में सभी लोगो की राय प्राप्त हो सके जिसके लिये सभी सर्व ब्राह्राण समाज के लोगो से 19 अप्रैल को रविवार की सुबह महा आरती के साथ बैठक में सुबह 09 बजे सभी विप्र समाज लोगों से शामिल होने की अपील की गई है।
बदरवास में भगवान परशुराम जी के प्रकट उत्सव के कार्यक्रम की जानकारी देते हुये बदरवास से अजय शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम जी के प्रकट उत्सव के क्रम में 20 अप्रैल सोमवार को भगवान राधा कृष्ण जी के मंदिर पर महा आरती एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है जबकि शादी विवाह के कार्यक्रमों के चलते विशाल चल समारोह तथा भण्डारे का आयोजन 23 अप्रैल को गुरूवार की सुबह श्री राधा कृष्ण मंदिर बदरवास से चल समारोह प्रारम्भ होकर दोपहर 12 बजे से पूर्व बीटी पब्लिक स्कूल बदरवास में सम्मान समारोह एवं सर्वे ब्राहा्रण समाज विप्र भोज का आयोजन रखा गया है।