बदरवास में भव्यता से मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव, 23 को निकलेगा भव्य चल समारोह - Badarwas



ब्राह्मण समाज की बैठक में हुआ निर्णय: 20 अप्रैल को धूमधाम से मनेगा जन्मोत्सव, 23 को निकलेगी शोभायात्रा 

बदरवास - अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर शस्त्र और शास्त्र के प्रणेता भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव बदरवास में धूमधाम और भव्यता से मनाया जाएगा। 20 अप्रैल अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम का धूमधाम से पूजन अर्चन होगा तथा 23 अप्रैल को विशाल शोभायात्रा,चल समारोह निकाला जाएगा।


ब्राह्मण समाज बदरवास की गत दिवस आयोजित वृहद बैठक में परशुराम जन्मोत्सव मनाने का निर्णय लेकर रूपरेखा तैयार की गई। भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर दो चरणों में मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 20 अप्रैल अक्षय तृतीया को राधारानी मंदिर पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और विधिविधान से पूजन अर्चन कर महाआरती से मनेगा। 


23 अप्रैल को विशाल शोभायात्रा और चल समारोह निकाला जाएगा जो मुख्य आकर्षण रहेगा यह शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकलेगी बदरवास में ब्राह्मण समाज द्वारा 23 अप्रैल को आयोजित भगवान परशुराम की बृहद शोभायात्रा धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाने हेतु घर घर जाकर संपर्क और तैयारियां जारी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म