बदरवास में धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, 23 अप्रैल को निकलेगी विशाल शोभायात्रा - Badarwas


प्रतिभाओं का होगा सम्मान कार्यक्रम

बदरवास - अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर बदरवास में भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान श्री परशुराम जी का प्राकट्योत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राधारानी मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और विधि-विधान से पूजन-अर्चन हुआ मंत्रोच्चार के बीच परशुराम भगवान का अभिषेक और धार्मिक अनुष्ठान किया गया ढोल धमाकों और आतिशबाजी के बीच भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज को संगठित रहने और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया कार्यक्रम में सभी विप्र बंधुओं के उपस्थिति में महाआरती का आयोजन हुआ भगवान परशुराम जी की जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा।

23 को निकलेगी भव्य परशुराम शोभायात्रा, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

ब्राह्मण समाज द्वारा बदरवास में आगामी 23 अप्रैल को भव्य चल समारोह,शोभायात्रा निकाली जाएगी जो राधारानी मंदिर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी जिसका समापन बीटी पब्लिक स्कूल पर होगा समापन अवसर पर विप्र समाज के मेधावी विद्यार्थियों,प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित तथा सेवानिवृत शासकीय सेवकों का सम्मान कार्यक्रम रखा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म