3 लाख की स्‍मैक के साथ अमोला पुलिस ने आरोपिया को किया गिरफ्तार - Shivpuri



शिवपुरी - शिवपुरी जिले के थाना अमोला पुलिस ‌द्वारा अवैध मादक पदार्थ स्मैक के खिलाफ कार्यवाही करते हुये स्मैक 15 ग्राम कीमती 3 लाख रुपये की जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।


जानकारी के अनुसार पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा जी के द्वारा युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने और अवैध मादक पदार्थों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिये सम्पूर्ण प्रदेश में एक अभियान चलाया गया है जिसके तहत पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर अरविन्द्र कुमार सक्सेना एवं पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर  अमित सांघी के दिशानिर्देशन एवं मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा अवैध मादक पदार्थों का क्रय विक्रय करने वालों के विरुध्द कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये है।

जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी करेरा श्री आयुष जाखड़ के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी अमोला उनि. अंशुल गुप्ता चौकी प्रभारी उनि. अंजली सिंह एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दबिश देकर कार्यवाही की जा रही है। अभियान के क्रम में दिनांक 04.04.26 को थाना अमोला पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक महिला फॉरेस्ट नर्सरी मामौनी खुर्द जाने बाला कच्चा रास्ता मे अवैध स्मैक विक्रय करने के लिये किसी के इंतजार में खड़ी है उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे तो मुखबिर के बताये हुलिया की एक महिला दिखी जो पुलिस की गाडी को आता देख भागने का प्रयास करने लगी जिसे हमराही बल की मदद से घेर कर पकड़ा उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम ममता लोधी पत्नि पातीराम लोधी उम्र 35 साल निवासी सिरसौद मजरा जामुनपुरा थाना अमोला जिला शिवपुरी का होना बतायी उक्त महिला की तलाशी लेने पर उससे 15 ग्राम स्मैक पाउडर मिला महिला से  स्मैक रखने का लाईसेंस चाहा तो नहीं होना बताया आरोपिया का कृत्य धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पाया जाने से आरोपिया को गिरफ्तार किया गया एवं अपराध क्रमांक 62/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। अन्य हेण्डलर सप्लायर के संबध में पुलिस अनुसंधान कर रही है ।

जप्त  मशरूका-  15 ग्राम स्मेक कीमती 3,00,000/- रुपये 


सराहनीय कार्यवाही - थाना प्रभारी अमोला उनि अंशुल गुप्ता, चौकी प्रभारी उनि. अंजली सिंह सउनि. अरविन्द्र यादव, प्र.आर. बीरवल सिंह, आर. संजीव श्रीवास्तव, आर. रामबीर बघेल, आर.चालक मोहित शर्मा, आर. नीतेन्द्र सिंह, आर. रामनरेश राठौर, आर. आकाश शाक्य, आर. कुलदीप,  शाक्य, आर. रविन्द्र शाक्य, आर. हिम्मत, राहुल कुमार,प्रदीप कुमार,भगवान सिंह, की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म