कोलारस - एसडीएम कोलारस द्वारा कोलारस क्षेत्रांतर्गत नरवाई जलाने वाले दो किसानों के विरूद्ध अर्थदण्ड की कार्यवाही गई है अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोलारस द्वारा यह कार्रवाई राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों के तहत की गई, जिससे पर्यावरणीय दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।
राष्ट्रीय हरित अधिकरण के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर तहसील कोलारस के ग्राम मोहनपुर निवासी कृषक विष्णु सिंह पुत्र संग्राम सिंह रघुवंशी, ग्राम अटरूनी निवासी कृषक अरविंद पुत्र भमर सिंह रघुवंशी, देवेन्द्र पुत्र भमरा सिंह रघुवंशी पर 15 हजार-15 हजार रूपए कुल 30 हजार रूपए का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है।
एसडीएम कोलारस ने बताया कि किसानों को अर्थदंड की राशि जमा कर कार्यालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोलारस को सूचित करने के लिए निर्देशित किया गया है। जमा न करने की स्थिति में यह राशि भू-राजस्व बकाया की तरह वसूल की जाएगी। सभी किसानों से अपील की गई है कि वे फसल अवशेष को जलाने के बजाय इसका वैकल्पिक उपयोग करें और पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनें।
Tags
Kolaras