की नई पीढ़ी संस्कार विहीन होती जा रही हैं - बृजभूषण महाराज - Kolaras


कोलारस - कोलारस के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिंगारपुर चल रही शिवपुराण कथा के पंचम दिवस पर राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता पंडित श्री बृजभूषण जी महाराज ने बताया कि आज की नई पीढ़ी संस्कार विहीन होती जा रही है एवं नई पीढ़ी संस्कारों को छोड़कर के मर्यादा हीन जीवन की रही है आजकल की पीढ़ी के भीतर माता-पिता के चरण छूना अपने गुरु के चरण स्पर्श करना प्रातः काल स्नान करना एवं  अपने इष्ट मंत्र आदि का जाप करना इन सभी समस्त नियमों छोड़ दिया है एवं जो है इस नये दौर में समस्त मर्यादाओं को लांघ करके संस्कार विहीन आजकल के बच्चे होते जा रहे हैं।

आचार्य जी ने कहा कि माता-पिता का दायित्व है कि उनको बचपन से शुभ संस्कार दें उनका ध्यान रखें एवं स्कूलों में जो टीचर पढ़ाते हैं जो शिक्षक उनके लिए शिक्षा देते हैं उनका सबसे पहले कर्त्तव्य हैं उनको संस्कार देना   क्योंकि जिस देश में संस्कार जीवित रहते हैं जिस देश में संस्कृति जीवित रहती है वही देश उन्नति करता है एवं धर्म मार्ग पर उसकी पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है इस बात की ओर सभी को ध्यान देने की बहुत आवश्यकता है आचार्य जी ने कथा प्रसंग में सुंदर भगवान श्री गणेश के जन्म का प्रसंग सुनाया और बताया कि भगवान गणेश को मां पार्वती ने अपनी दिव्य शक्ति के द्वारा प्रकट किया एवं उनको प्रकट करके अपना प्रिय पुत्र बनाया जब भगवान शिव के द्वारा उनके मस्तक को काटा गया तो मां पार्वती को बड़ा क्रोध आया तो भगवान शिव ने अपनी दिव्य लीला के द्वारा उनके गज का मस्तक लगाया और उनको वरदान दिया कि आप संपूर्ण संसार में प्रथम पूज्य रहेंगे तभी से हम  भगवान श्री गणेश की प्रथम पूजा करते हैं महाराज जी ने शिवपुराण के अन्य चरित्र का वर्णन सुनाया और बताया कि शिव महापुराण एक महान ग्रंथ है जिसमें भगवान शिव जी के चरित्रों का वर्णन है जो व्यक्ति शिव तत्व को जानना चाहते हैं एवं भगवान शिव की महिमा जानना चाहते हैं उनके लिए शिवपुराण कथा अवश्य सुनना चाहिए एवं शिव पुराण के द्वारा भगवान शिव कृपा प्राप्त होती है इस कथा का आयोजन 17 से 25 अप्रैल तक किया जा रहा है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म