मध्यप्रेदश के शिवपुरी में सोमवार को पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा वाहन चलते समय हेलमेट पहनने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस शिवपुरी द्वारा वाहन चेकिंग लगाकर लगभग 500 वाहनों को चेक किया एवं हेलमेट लगाने की समझाइए दी।
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा यातायात व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने एवं वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए दो पहिया वाहनों पर हेलमेट लगाने की अनिवार्यता हेतु अभियान चलाया जा रहा है उक्त अभियान मे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में शिवपुरी पुलिस द्वारा जिले में अभियान के अंतर्गत दो पहिया वाहन पर चलने वाले लोगों को हेलमेट पहनने की हिदायत दी जा रही है एवं आवश्यकता अनुसार चालानी कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 26-4-26 से 10-5-2026 तक हेलमेट का विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तारतम्य में आज यातायात पुलिस शिवपुरी द्वारा ग्वालियर बायपास पर हेलमेट न धारण करने वाले लगभग 500 वाहन चालकों को हेलमेट धारण करने हेतु जागरूक किया गया।
हेलमेट धारण नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की जाएगी एवं हेलमेट न धारण करने वाले सभी वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित भी किए जाएंगे यह अभियान संपूर्ण जिले में चलाया जा रहा है।
