Badarwas - प्रतिष्ठा शर्मा और राधिका कुशवाह बनी स्कूल टॉपर्स, डिप्टी कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर किया सम्मानित



बदरवास - राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल मध्यप्रदेश द्वारा जारी किए गए ऑनलाइन परीक्षा परिणाम में बोर्ड कक्षा 5 में राधिका कुशवाह पुत्री धनपाल कुशवाह ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए एवं कक्षा 8 में प्रतिष्ठा शर्मा पुत्री घनश्याम शर्मा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बीटी पब्लिक स्कूल में अपनी अपनी कक्षाओं प्रथम स्थान प्राप्त किया है।


कक्षा 5 में दृष्टि शर्मा, निशदीप कौर, अभिनव कुशवाह ने ए प्लस ग्रेड प्राप्त की वहीं कक्षा 8 में साक्षी धाकड़, दिव्यांशी अहिरवार, गायत्री कुशवाह, भावना यादव, राधिका कुशवाह, छाया राठौर, मीनाक्षी यादव, अंजलि प्रजापति एवं शिवानी कुशवाह ने भी ए प्लस ग्रेड प्राप्त की है।


बोर्ड कक्षाओं 5 एवं 8 में बीटी पब्लिक स्कूल बदरवास के सभी 70 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं और परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। बीटी पब्लिक स्कूल के संचालक शिक्षक घनश्याम शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को इस सफलता पर बधाई दी हैं और नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म