विशोक व्यास शिवपुरी - शिवपुरी जिले के नये डीएम अर्पित वर्मा ने सोमवार को शिवपुरी आकर पदभार संभाला शिवपुरी जिले में आगमन के साथ ही नये डीएम वर्मा का लगातार शासकीय कार्यो से लेकर चिकित्सालयों का निरीक्षण करने के साथ - साथ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकों का दौर जारी है सुबह से लेकर देर शाम तक नये डीएम वर्मा प्रशासनिक कसावट लाने में लगातार प्रयासरत है बीते 4 दिनों के दौरान नये डीएम का प्रशासनिक कसावट लाने का प्रयास जारी है नये डीएम वर्मा से गुरूवार की दोपहर पत्रकार हरीश भार्गव एवं विशोक व्यास ने नये डीएम से चर्चा की जिसमें नये डीएम ने छात्रों को बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में हर सम्भव मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने जैसे कई विषयों पर शासन की मंशा के अनुरूप जनहित के कार्य करने की बात कहीं।
अर्पित वर्मा (आईएएस) ने चर्चा के दौरान कहा कि जिले में स्वास्थ्य और शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं और स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए।
पदभार संभालते ही कलेक्टर वर्मा एक्शन मोड में नजर आए उन्होंने कोलारस, बदरवास और लुकवासा के अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की स्थिति देखी तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
कलेक्टर वर्मा ने कहा कि अस्पतालों में साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता और समय पर उपचार सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है साथ ही, शिक्षण संस्थानों में नियमित मॉनिटरिंग कर छात्रों की पढ़ाई के स्तर को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ शख्त कार्यवाही की जाएगी कलेक्टर ने यह भी कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है।
जिले में स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार निरीक्षण और समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जिससे व्यवस्थाओं में सुधार लाया जा सके।
