विद्यार्थियों और पालकों को दिया संदेश
बदरवास - बुधवार को घोषित हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. की बोर्ड परीक्षाओं कक्षा 10 और कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए शिक्षक गोविन्द अवस्थी ने अपेक्षित सफलता न मिल पाने तथा असफल होने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए संदेश दिया है जिन विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम अनुकूल नहीं आया है वो कतई उदास, हताश और निराश न हों। ये परिणाम आपके विद्यार्थी जीवन के आखिरी परिणाम नहीं है बल्कि आपके लिए एक चुनौती है।
शिक्षक गोविन्द अवस्थी ने अनुकूल सफलता न पाने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए संदेश दिया है कि आप सब मनवांछित सफलता न मिल पाने की चुनौती को स्वीकार कर और अधिक प्रयास तथा मेहनत से इसे पछाड़ने की क्षमता रखते हैं बच्चे अपने माता पिता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और उनकी जीवन रेखा होते हैं बच्चों से आग्रह है कि परीक्षा परिणाम अनुकूल न आने पर मन में कोई भी नकारात्मक बात न लाएं।
निराश न हों, असफलता में सफलता खोजें आत्मविश्वास और धैर्य रखें तथा अपनी ताकत, बुद्धि का इस्तेमाल कर अगली बार अपनी श्रेष्ठता साबित करें याद रखें, असफलता हमें रोकने नहीं, बल्कि सिखाने आती है यह अंत नहीं बल्कि एक नई शुरुआत है उठिए, आगे बढ़िए और अपने सपनों को फिर से उड़ान दीजिए अवस्थी ने विद्यार्थियों के परिजनों को संदेश देते हुए आग्रह किया है कि बच्चों को पॉजिटिव एनर्जी देते हुए उनसे प्रेमपूर्ण व्यवहार करें और उनका मोरल सपोर्ट अवश्य करें उनके साथ दोस्ताना व्यवहार रखें तथा उनका उत्साहवर्धन करते रहें साथ ही उनका विशेष ध्यान रखें।
