बदरवास - शिवपुरी जिले के कोलारस परगना क्षेत्र के थाना बदरवास पुलिस द्वारा सट्टे के खिलाफ कार्यवाही करते हुये एक व्यक्ति को सट्टा की पर्ची काटते रंगें होथों पकडा व नगदी 600 रूपये, एक सट्टा की पर्ची व एक लीड पेन जप्त किये।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में सट्टा/जुआ के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करने की निर्देश थाना प्रभारियो को दिये गये हैं दिनांक 14.04.26 को थाना बदरवास थाना प्रभारी इन्चार्ज उनि शिखा तिवारी द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बदरवास के पुलिस टीम गठित की जाकर तत्काल कार्यवाही कर सडरोड के पास बायपास पर आरोपी आदित्य जैन पुत्र पवन जैन उम्र 27 साल निवासी स्टेशन रोड के पास थाना बदरवास को सट्टा की पर्ची काटते रंगें हाथों पकडा व इसके कब्जे से नगदी 600 रूपये नगदी 600 रूपये के सट्टा अंक लिखी पर्ची व एक लीड पेन नीले रंग की मिली आरोपी के विरूद्ध अप0क्र0 132/26 धारा 4 (क) ध्रुत क्रीडा अदिनियम का पंजीबद्ध किया गया हैं।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी टूआईसी उनि शिखा तिवारी, प्रआर 385 अनिल सेंगर, आर0 दीनू रघुवंशी, सैनिक मनीष की मुख्य भूमिका रही।
