शिवपुरी - शिवपुरी जिले के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पेंशन, बीमा-सह-बचत योजना, समूह बीमा योजना तथा निकाय स्तर पर लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के निराकरण हेतु 15 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे से निकाय स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन सुनिश्चित करें।
इन शिविरों की सूचना संबंधित दिवंगत कर्मचारियों के आश्रित सदस्यों को पूर्व में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर अपने प्रकरणों का निराकरण करा सकें।
परियोजना अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण द्वारा जानकारी दी गई है कि निकायों में पेंशन, बीमा-सह-बचत योजना एवं समूह बीमा योजना से संबंधित 31 मार्च 2026 की स्थिति में लंबित प्रकरणों की सूची तैयार की जाए।
उक्त सूची को संभागीय संयुक्त संचालक के माध्यम से 10 अप्रैल 2026 तक संचालनालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लंबित प्रकरणों के निराकरण एवं स्वीकृति हेतु नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
Tags
shivpuri
